Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 12:17 PM IST
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार देर रात पत्थर की खदान में धमाका होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। हादसे में कुछ लोग लापता भी हो गए है जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक मरने वाले उड़िशा के निवासी थे। जो यहां पैसों के लिए यहां काम कर रहे थे। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक धमाके के वक्त खदान में 15 लोग काम कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि ये धामाका उस समय हुआ जब अलुरू मंडल के तहत हाथी बेलगल में खदान कार्य चल रहा था। पत्थर तोडऩे के लिए प्रयुक्त होने वाली जिलेटिन छड़ों में विस्फोट के वक्त कम से कम 20 श्रमिक मौके पर मौजूद थे।मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने हादसे पर शोक जताया है।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!