कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का चुनाव आयोग आज कर सकता है एलान

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 09:30 AM IST

सुर्खियां

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का चुनाव आयोग आज कर सकता है एलान

जेडीएस के 7 पूर्व विधायकों ने कांग्रेस ज्वाईन किया है।
Mar 27, 2018, 10:17 am ISTNationAazad Staff
EC
  EC

केन्‍द्रीय चुनाव आयोग आज कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर सकता है। आयोग की तरफ से आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस किया जाएगा।

बता दें कि कर्नाटक में मौजूदा कांग्रेस  की सिद्धारमैया सरकार का कार्यकाल 28 मई को पूरा हो रहा है। चुनावी घमासान को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार कर्नाटक का दौरान कर रहे है। वहीं भाजपा की ओर से अमित शाह ने कर्नाटक की कमान सम्भाले हुए है।

-

कर्नाटक की 225 विधानसभा सीटों पर 224 के लिए चुनाव होने हैं जबकि एक सीट पर ऐंग्लो-इंडियन समुदाय से सदस्य मनोनीत होगा। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। दोनों ही पार्टियों के स्टार कैंपेनर इन दिनों जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं।

अमित शाह का कर्नाट दौरे का आज दूसरा दिन है।वह आज श्रृंगेरी स्वामी और श्री मुरुगा मठ के दर्शन करेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!