प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' परेड का किया निरीक्षण

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 02:20 PM IST

सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' परेड का किया निरीक्षण

भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज गांधीनगर में शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने किया है।
Dec 21, 2018, 12:44 pm ISTNationAazad Staff
Narendra Modi
  Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसी गुजरात दौरे पर है। इस दौरान आज पीएम मोदी ने स्टैचू ऑफ यूनिटी पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री हंसराज अहीर भी मौजूद थे।

आज पीएम मोदी गुजरात में पुलिस प्रमुखों के सालाना सम्मेलन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को गांधीनगर में किया जा चुका है। इसका उद्घाटन रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और सीएम विजय रुपाणी ने किया।

-

इस अधिवेशन में उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी सहित देशभर से पांच हजार भाजपा महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी इसमें शिरकत कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अधिवेशन के दूसरे दिन केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सम्मान व गरिमापूर्ण जीवन भाजपा का संकल्प विषय पर संबोधित करेंगी जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन भाषण देंगे।

इस समाहरोह के तीसरे दिन अधिवेशन में शामिल हुए सभी नेता व कार्यकर्ता दुनिया के सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ युनिटी को देखने नर्मदा भी जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर पर स्टेच्यू ऑफ युनिटी का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!