Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 09:30 PM IST
जामा मस्जिद की `मरकजी रुयते हिलाल कमेटी की बैठक के बाद यह घोषणा की गई कि देश में कहीं चांद नजर नहीं आया है और ऐसे में शुक्रवार को ईद नहीं मनाई जाएगी। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया, देश के किसी भी हिस्से में चांद नहीं दिखा। इसलिए अब ईद शनिवार को होगी।
इस बार के रमजान का शुक्रवार को आखिरी रोजा होगा। बता दें कि इस्लामी कैलेंडर के तहत रमजान का महीना पूरा होने पर ईद मनाई जाती है।गुरुवार को लोग घंटों अपने घरों की छतों पर चढ़कर चांद का दीदार करने की कोशिश करते रहे लेकिन चांद नहीं दिखा।
-वहीं 'अल ऐन' अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के अनुसार शव्वल मून गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जबील हफीट में देखा गया। इसका मतलब यहां संभवत: शुक्रवार को ईद मनाया जाएगा। वहीं भारत में घंटों प्रयास के बाद भी लोगों को ईद का चांद नहीं दिखा। इसके बाद धर्मगुरुवों ने यहां शनिवार को ईद मनाने का ऐलान किया। वहीं भारत में चांद नही दिकने के कारण ईद शनिवार को मनाई जाएगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!