Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:05 AM IST
मिस्र के उत्तरी सिनाई क्षेत्र में सेना ने इस्लामी आतंकवादियोें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कम से कम 16 आतंकवादियों को मार गिराया जबकि 34 अन्य को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
सेना ने इस बारे में बताया कि यह अभियान शुक्रवार को शुरू किया गया था। उत्तरी सिनाई क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान के तहत विभिन्न ठिकानों पर सेना ने जाेरदार कार्रवाई की है और इसमें 16 आतंकवादी मारे गए और 34 अन्य संदिग्धाें को गिरफ्तार किया गया है।
-आर्टीलियरी हमलों से बचने के लिए आतंकवादियों के 66 ठिकानों, हथियारों के जखीरों, कई एसयूवी और मोटरसाईकिल भी नष्ट कर दिये गये। मिस्र की एक मस्जिद में गत नवंबर में हुए भीषण आत्मघाती हमले में 300 से अधिक लोग मारे गए थे जो अरब दुनिया में सबसे भयानक हमला था।
इस हमले को गंभिरता से लेते हुए राष्ट्रपति अब्दुल फदेह अल ने 29 नवंबर को सेना को आतंकवादियों को खत्म करने के आदेश दिए थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!