Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 01:39 PM IST
नेशनल हेराल्ड समूह के संपादक संपादक नीलाभ मिश्र का आज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में तकरीबन 7:30 बजे निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक नीलाभ मिश्र पिछले एक साल से बीमार चल रहे थे। पहले वह दिल्ली के आयुर्विज्ञान अस्पताल में भर्ती कराए गए थे हालांकि लीवर प्रत्यर्पण के लिए उन्हें चेन्नई के ओपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने सुबह साढ़े सात बजे अंतिम सांस ली।
सोलह जून 1960 को बिहार के पटना में जन्मे श्री मिश्र ने पटना काॅलेज से बी ए (अंग्रेजी आॅनर्स )करने के बाद दिल्ली विश्विद्यालय से अंग्रेजी में एम ए किया। उन्होंने 84 में नवभारत टाइम्स से पत्रकारिता शुरू की थी और पटना तथा जयपुर संस्करण में कार्य करने के बाद जयपुर में इनाडु समूह से जुड़ गए।
-नीलाभ मिश्र ने 1998 में राजस्थान में इनाडू टीवी को लॉन्चिंग किया था। आउटलुक हिंदी के प्रकाशन पर वह दिल्ली आ गए और बाद में उसके संपादक बने।
नीलाभ ने साल 2016 में नेशनल हेराल्ड को डिजिटल रुप देते हुए इसकी वेबसाइट लॉन्च की थी। नीलाभ, नेशनल हेराल्ड के अलावा नवजीवन और कौमी आवाज के डिजिटल काम को संभाल रहे थे। नेशनल हेराल्ड की स्थापना 1938 में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने की थी।
इसके बाद वह नेशनल हेराल्ड अखबार समूह के संपादक नियुक्त हुए। वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखते थे। इसके अलावा उन्होंने हिंदी में महत्वपूर्ण आलोचनाएं भी लिखीं। वह देश में मानवाधिकार आंदोलन तथा कई सामाजिक आंदोलन से भी जुड़े थे। साहित्य और संस्कृति में उनकी गहरी रुचि थी। तकरीबन तीन दशक तक उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान दिया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!