Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 08:49 PM IST
केंद्र सराकर द्वारा मेडिक काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह नया आयोग बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। देशभर से तीन लाख डॉक्टर आज सुबह छह बजे से हड़ताल पर है। सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए नेशनल मेडिकल कमिशन बिल के विरोध में आज देशभर में निजी अस्पतालों के डॉक्टर 12 घंटे के लिए सुबह 6 से शाम 6 बजे तक हड़ताल पर हैं।
इस हड़ताल का आह्वान डॉक्टरों की शीर्ष संस्था आईएमए ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) बिल के खिलाफ किया है। हड़ताल के चलते आज देश में 12 घंटे के लिए ओपीडी सहित अपनी सभी नियमित सेवाएं बंद रहेंगी।
-बहरहाल इस कारण प्राइवेट से लेकर सरकारी अस्पतालों के ओपीडी ठप रहने का अनुमान है, हालांकि इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी। मरीज़ों को काफ़ी परेशानी हो सकती है।
बता दें कि इस हड़ताल की असली वजह यह है कि सरकार ने नेशनल मेडिकल कमीशन बिल को शुक्रवार को संसद में पेश किया जिसके तहत एमसीआई की जगह एनएमसी के गठन का प्रस्ताव किया गया है। इस बिल में इस बात का प्रावधान किया गया है कि होम्योपैथी एवं आयुर्वेद जैसे वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली के डॉक्टर भी एक ब्रिज कोर्स करने के बाद एलोपैथी के जरिये इलाज कर सकते हैं। इस बिल पर मंगलवार को संसद में चर्चा होने जा रही है।
बता दें कि आईएमए ने मंगलवार को इसे काला दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है। उसका कहना है कि संसद की मंजूरी के बाद विधेयक अगर कानून बन गया तो इससे देश में मेडिकल प्रोफेशन बर्बाद हो जाएगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!