कुंभ मेले से पहले प्रयागराज में आज 71 देशों के राजनयिकों का संगम

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 03:50 PM IST

सुर्खियां

कुंभ मेले से पहले प्रयागराज में आज 71 देशों के राजनयिकों का संगम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को प्रयागराज आएंगे और लगभग 3500 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके मद्देनजर शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया।
Dec 15, 2018, 10:02 am ISTNationAazad Staff
Kumbh Mela
  Kumbh Mela

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी से शुरु होने जा रहे कुंभ मेले की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए 71 देशों के राजनयिक आज प्रयागराज पहुंच रहे हैं।  यहां  राजनयिकों के भव्य स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभी  संगम किनारे पहुंचेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक संगम में गंगा पूजन के साथ 71 देशों के राजनयिक को कुंभ मेले की तैयारियों के बारे में बताया जाएगा। यहां पर सभी राष्ट्रों के ध्वज का ध्वजारोहण होगा। इसके बाद यहां से इन सभी को अरैल घाट लेकर जाया जाएगा। अतिथियों के लिए कुम्भ से जुड़ी प्रदर्शनी भी यहां दिखाई जाएगी।

-

प्रयागराज में करीब 6 घंटे बिताने के बाद ये राजनयिक दोपहर 3 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगे। मोदी सरकार को आशा है कि सभी राजनयिक यहां से कभी न भूलने वाले यादे लेकर लौटें और अपने देश के लोगों को यहां के बारे में बताएंगे ताकि वह भी कुंभ देखें।

इन देशों के राजनयिक होंगे शामिल -

अंगोला, अर्जेंटीना, आस्ट्रिया, अजरबैजान, बोलिविया, बुर्किना फासो, बुरुंडी, कनाडा, कंबोडिया, कोस्टारिका, क्रोएशिया, क्यूबा, जिबौती, डोमिनीसन रिपब्लिक, ईजिप्ट, ईआइ सल्वाडोर, ईक्यैट्यूरियल जीनिया, ईरीट्रिया, ईथोपिया, गेबान, गैंबिया, जार्जिया, ग्रीक, ज्यूनिया, कोरिया, किर्गिस्तान, इंडोनेशिया, इराक, लिसोथो, लीबिया, लीथ्यूनिया, लग्जमबर्ग, मेडागस्कर, मालावी, मलेशिया, माली, माल्टा, मारीशस, मैक्सिको, मोरक्को, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, नार्वे, पेलेस्टाइन, पैराग्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, सेनेगल, सर्बिया, स्लोवेक रिपब्लिक, साउथ अफ्रीका, सूडान, सोमालिया, सूरीनाम, तंजानिया, त्रिनिदाद, ट्यूनिसिया, यूक्रेन, वेनेजुएला, उज्बेकिस्तान, वियतनाम, जांबिया, जिंबांबवे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!