Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 10:32 PM IST
दिल्ली के 400 से अधिक पेट्रोल पंप आज सुबह 6 बजे से 23 अक्टूबर शाम पांच बजे तक के लिए बंद रहेंगे। पेट्रोल डीलर्स एसोसिएसन आज दिल्ली सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाने से इनकार किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। इस प्रर्दशन को नमक-रोटी का नाम दिया गया है। आज दिल्ली में पट्रोल पंप और सीएनजी की हड़ताल होने के कारण ऑटों-रिक्शा और टैक्सी यूनियन ने भी हड़ताल कर रखा है। इस हड़ताल में दिल्ली से बाहर की यूनियनें भी शामिल हो रही हैं। ऑटो और टैक्सी चालक संगठनों ने सड़कों पर चक्का जाम और जेल भरो आंदोलन की भी घोषणा की है।
डीपीडीए के अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने कहा, केंद्र सरकार ने चार सितंबर को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क सहित 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। जिसके बाद पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों ने अपने वैट (मूल्य वर्धित कर) में भी इतनी ही कटौती कर जनता को पांच रुपये तक राहत दी थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने से इनकार कर दिया जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में ईंधन महंगा हो गया।
-बता दें कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा जैसे राज्यों में ईंधन सस्ता होने से ग्राहक वहा के पेट्रोल पंपों पर जा रहे हैं। इससे राजधानी के पेट्रोल पंपों की बिक्री में भारी गिरावट आयी है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!