Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:35 PM IST
दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो सेवा 30 जून से ठप हो सकती है। दिल्ली मेट्रो के 9000 नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है। मेट्रो के नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि समेत कई मांगे रखी हैं और उनके पूरा न होने तक अनिश्चितकालीन सेवा हड़ताल जारी रखने की धमकी दी है।
आपको बता दें कि इस हड़चाल में नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों में ट्रेन ऑपरेटर्स, टेक्निशियन, ऑपरेशन स्टाफ, स्टेशन कंट्रोलर, मेन्टनेंस स्टाफ आदि कर्मचारी शामिल हैं। ऐसे में मेट्रो के संचालन पर इनकी हड़ताल का असर दिखना तय है। मेट्रो कर्मचारियों की हड़ताल से मेट्रो से हर दिन सफर करने वाले लाखों यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है।
-गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में भी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था, जब उसके नॉन-एग्जिक्यूटिव स्टाफ ने इसी तरह की मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। लेकिन आखिरी समय पर डीएमआरसी प्रबंधन और स्टाफ काउंसिल की कई बैठकों के बाद हुए समझौते के चलते यह हड़ताल टल गई थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!