Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 08:11 PM IST
मेट्रो कर्मचारियों (डीएमआरसी) की हड़ताल पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगाते हुए दिल्ली एनसीआर वासियों को एक बड़ी राहत दी है। वहीं मोट्रो कर्मचारियों ने कोर्ट की अवमानना न करने की बात कहकर हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है।
बता दें कि मेट्रो के 9000 कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने संबंधित 10 मांगों को लेकर आज अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला किया था।
-आधी रात से शुरू होने वाले हड़ताल को देखते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर को निर्देश दिया है कि नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों के मांगों का तुरंत समाधान निकाला जाए। गहलोत ने मैनेजिंग डायरेक्टर को पत्र लिख कर इसे जल्द से जल्द सुलझाने की बात कहीं।
वहीं दिल्ली में मेट्रोकर्मियों की संभावित हड़ताल को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, 'मेट्रोकर्मियों की सभी उचित मांगें पूरी की जानी चाहिए, हड़ताल से लाखों लोगों को असुविधा होगी. हड़ताल नहीं होनी चाहिए। मैं कर्मचारियों से अनुरोध करता हूं कि वे हड़ताल न करें।’
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!