दिल्ली मेट्रो के 9 हजार कर्मचारियों ने 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का किया ऐलान, आज कर रहे है भूख हड़ताल

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 08:05 PM IST

सुर्खियां

दिल्ली मेट्रो के 9 हजार कर्मचारियों ने 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का किया ऐलान, आज कर रहे है भूख हड़ताल

9 हजार नॉन एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का किया फैसला।
Jun 29, 2018, 12:32 pm ISTNationAazad Staff
Delhi Metro
  Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए दुखद खबर। मेंट्रो के कर्मचारी 30 जून यानी की शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है। बता दें कि मेट्रो रेल में काम करने वाले 9 हजार नॉन एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने अथॉरिटी से सैलरी में बढ़ोतरी, इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (आईडीए) लागू करना समेत ९ मांगे रखी है।

जिनके ना पूरे होने पर ये कर्मचारी शुक्रवार से भूखहड़ताल पर हैं और अगर इनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो इन्होने 30 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इन कर्मचारियों ने ट्रेन ऑपरेटर्स, टेक्निशियन, ऑपरेशन स्टाफ, स्टेशन कंट्रोलर, मेन्टनेंस स्टाफ आदि कर्मचारी शामिल हैं। जिन्होंने अपनी मांगे रखी हैं।

-

बहरहाल ऐसा पहली बार नहीं है जब मेट्रो कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं। पिछले साल भी नॉन एग्जिक्यूटिव कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। लेकिन तब कर्मचारियों और डीएमआरसी के बीच कुछ बातों को लेकर समझौता हो गया था। लेकिन अब डीएमआरसी के वादा खिलाफी के विरोध में कर्मचारियों ने ये फैसला लिया है।

पहले सर्विस रिकॉर्ड को देखते हुए हर पांच साल में प्रमोशन दिया जाता था, जो अब बंद कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को ग्रेड 13 हजार 500 से 25 हजार 520 को ग्रेड 14 हजार से 26 हजार 950 रुपए के साथ देने का वादा किया गया था। साथ ही नॉन एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों के लिए 20 हजार 600 से 46 हजार 500 के स्तर की सैलरी की मांग भी अभी तक पूरी नहीं की गई है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!