Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 02:11 AM IST
विश्व का चक्कर लगा कर भारतीय नौसेना की 6 महिला अफसर वापस भारत लौट आई हैं। सोमवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने गोवा में उन सभी 6 महिलाओं का स्वागत किया। इस अभियान का नाम ‘नाविका सागर परिक्रमा’ था। बता दें कि 6 महिला अफसरों का यह दल INSV तारिणी के जरिए परिक्रमा पर बीते साल 10 सितंबर 2017 को निकला था। इन्होंने 55 फुट के ‘आईएनएस तारिणी’ में अपनी यह यात्रा पूरी की।
इस तारिणी को कमांड वर्तिका जोशी कर रहीं थी।चालक दल के अन्य सदस्यों में लेफ्टिनेंट कमाण्डर प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, लेफ्टिनेंट एस. विजया देवी, बी. ऐश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल थीं। भारतीय नौसेना में इसे पिछले साल 18 फरवरी को शामिल किया गया था।
- ...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!