Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:43 AM IST
पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में चक्रवात 'लेकिमा' से मरने वालों की संख्या बढ़कर ३३ हो गई है मरने वालों में अधिकतर योंगजिया काउंटी से हैं, जिसका प्रशासन वेनझोऊ सिटी देखता है। वही इस आपदा में १६ अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं।
चक्रवात के कारण पूरे क्षेत्र में तबाही का मंजर है। 'लेकिमा' चक्रवात इस साल चीन में आया नौवां और सबसे शक्तिशाली चक्रवात है। शनिवार दोपहर को चक्रवात ने वेंलिंग शहर में दस्तक दी थी । इस दौरान१८७ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, और जोरदार बारिश हुई।
-यहां मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन होने से नदी का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। बैरियर झील उफान पर है, जिसके कारण आयी बाढ़ में कई लोग बह गये। करीब १०.८ लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है और झेजियांग में रहने वाले करीब ५० लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!