Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:49 AM IST
दिल्ली के लालकिला को एक बड़े कॉरपोरेट हाउस डालमिया ग्रुप ने गोद ले लिया है।देश के इस ऐतिहासिक धरोहर को संवारने की खातिर डालमिया ग्रुप ने 25 करोड़ की डील की है।
मुगल सलतनत की ऐतिहासिक स्मारक को गोद लेने वालो में से भारत का ये पहला कॉर्पोरेट हाउस बन गया है। सूत्रों को डालमिया ग्रुप ने ये कॉन्ट्रैक्ट 5 साल के लिए इंडिगो एयरलाइंस और जीएमआर ग्रुप को हराकर जीता है। जानकारी के मुताबिक ये कोन्ट्रैक्ट सरकार की ऐतिहासिक स्मारकों को गोद देने की स्कीम "एडॉप्ट ए हेरिटेज" का हिस्सा है।
-लालकिले की मरम्मत के लिए इसे15 अगस्त के बाद इसे डालमिया ग्रुप को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि लालकिले को लेकर डालमिया भारत ग्रुप, पर्यटन मंत्रालय, आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के बीच 9 अप्रैल को डील हुई। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक ग्रुप को 6 महीने के अंदर लालकिले में बुनियादी सुविधाएं देनी होंगी और एक साल के अंदर इसे टेक्सटाइल मैप, टॉयलेट अपग्रेडेशन, रास्तों पर लाइटिंग, बैटरी संचालित व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन और एक कैफेटेरिया बनाना होगा। डालमिया भारत ग्रुप के सीईओ महेंद्र सिंघी ने कहा कि लाल किला में 30 दिनों के अंदर काम शुरू कर दिया जाएगा।
मोदी सरकार ने "एडॉप्ट ए हेरीटेज" स्कीम सितंबर 2017 में लागू की थी। इसके तहत कई ऐतिहासिक स्मारको को दूरुस्त किए जाने है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!