रेप का आरोपी दाती महाराज फरार, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 09:25 PM IST

सुर्खियां

रेप का आरोपी दाती महाराज फरार, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

पुलिस द्वारा लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद दाती महाराज देश छोड़ कर भाग नहीं सकता।
Jun 15, 2018, 2:34 pm ISTNationAazad Staff
Rape
  Rape

बलात्कार के आरोपी और शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज राजस्थान के पाली आश्रम से फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक दाती महाराज अपने आश्रम से कल रात से ही फरार हैं।

बताया जा रहा है कि दाती महाराज के दिल्ली स्थित शनिधाम आश्रम में कल रात पुलिस पीड़िता को लेकर पहुंची थी। जहां पिड़िता ने दावा किया था कि दाती महराज और उनके चेलों ने उसके साथ बलात्कार किया था।  माना जा रहा है कि इसके बाद पुलिस पीड़िता को लेकर राजस्थान के पाली स्थित दाती महाराज के आश्रम जाने वाली थी, उससे पहले दाती महाराज फरार हो गया।

-

दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज पर शिकंजा कसने के लिए उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस को शक है कि दाती महाराज भारत से बाहर भाग सकता है। लिहाजा उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!