चक्रवाती तूफान ‘डे' के कारण ओडिशा में बने बाढ़ जैसे हालात

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 03:04 AM IST

सुर्खियां

चक्रवाती तूफान ‘डे' के कारण ओडिशा में बने बाढ़ जैसे हालात

चक्रवाती तूफान ‘डे’ के कारण ओडिशा में भारी बारिश के बाद कोलाब डैम का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के कारण डैम के दो फाटक खोले गए हैं। इस डैम से पानी छोड़े जाने के बाद कई इलाको में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
Sep 22, 2018, 10:09 am ISTNationAazad Staff
cyclone
  cyclone

चक्रवाती तूफान 'डे' ने ओडिशा में शुक्रवार को जैसे ही दस्तक दी, उसके बाद से ही राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई । भारी बारिश के कारण कई इलाकों में तेज हवाएं भी चली।  वहीं इस चक्रवाती तूफान का असर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली,मुंबई, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में रात से ही बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में 48 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। बता दें कि चक्रवाती तूफान 'डे' 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में चक्रवात के असर के कारण शुक्रवार को मानसून सक्रिय रहा।

-

चक्रवाती तूफान 'डे के असर से राजधानी दिल्ली में दिनभर काले बादल छाए रहे, वहीं कई इलाकों में बारिश भी हुई।  मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक चक्रवात प्रदेश से 160 किमी दूर चला गया है, जिसके कारण इसका असर कमजोर हो गया है। शनिवार से मौसम की स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की बात कही गई है। 

प्रदेश में चक्रवात भले ही आगे बढ़ गया हो, लेकिन उसका असर अभी भी प्रदेश को प्रभावित कर रहा है। यहां समुद्र की ओर से नम हवा प्रवेश कर रही है। इसके कारण यहां के हवा में 90 से 95 फीसदी तक नमी है। शनिवार से इसमें कुछ कमी आने की संभावना जाहीर की गई है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!