चक्रवाती तूफान 'DAYE' के कारण आंध्र-ओडिशा में रेड अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 03:08 AM IST

सुर्खियां

चक्रवाती तूफान 'DAYE' के कारण आंध्र-ओडिशा में रेड अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश

चक्रवाती तूफान 'DAYE' ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। ओडिशा के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए चक्रवाती तूफान DAYE की चेतावनी जारी की थी।
Sep 21, 2018, 11:13 am ISTNationAazad Staff
Rain
  Rain

चक्रवाती तूफान 'DAYE' ने शुक्रवार की सुबह ओडिशा में गोपालपुर के पास समुद्र तट को पार कर लिया, जिसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस चक्रवात का केंद्र बंगाल की खाड़ी है, जहां से यह ओडिशा और कोस्टल आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल इन दोनों राज्यों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों के लिए ओडीशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र के पास न जाने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दाए चक्रवात से सड़कों, फसलों और बिजली की ट्रांसमिशन लाइन्स को नुकसान हो सकता है इसे ध्यान में रखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गंजम, गजपति, पुरी, नयागढ़ और खुर्दा जिले के सभी सरकारी दफ्तरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्होंने पानी, बिजली और अस्पतालों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के खास निर्देश दिए हैं।

-

 जानकारी के मुताबिक ये तूफान 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण ओडिशा तथा यहां के गोपालपुर से सटे आंध्र प्रदेश के इलाकों में पहुंच गया है। हालांकि इस बातकी भी पुष्ठी की गई है कि ये तूफान पश्च‍िम-उत्तर पश्चिम की ओर जाएगा और धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा। हालांकि दक्षिण ओडिशा के समुद्र तट पर कुछ घंटों के लिए 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलती रहेंगी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!