Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:24 AM IST
आजम खान की मुश्किले एक बार फिर से बढ़ गई है। एक तरफ गुरुवार को जहां रामपुर से सपा सांसद आजम खान की कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थी। वहीं कोर्ट ने उनके घर के बाहर समन चिपका दिया है।
दरसल लोकसभा चुनाव २०१९ के दौरान आजम ने भाजपा नेता और पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अश्लील टिप्पणी की थी जिसे लेकर कोर्ट ने आजम खान को समन जारी किया है। ये समन सी.जी.एम कोर्ट से जारी हुआ है। कोर्ट ने ११ सिंतबर को आजम खान को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
-गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव २०१९ के चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान ने भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। इस मामले पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए आजम खान के चुनाव प्रचार करने पर ७२ घंटे के लिए प्रतिबंध भी लगा दिया था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!