राफेल लड़ाकू विमान को लेकर राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:22 PM IST

सुर्खियां

राफेल लड़ाकू विमान को लेकर राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने रक्षामंत्री के संसद में राफेल विमान की कीमत बताने से इनकार करने को मुद्दा बनाते हुए इसमें घोटाला होने का आरोप लगाया है।
Feb 9, 2018, 9:51 am ISTNationAazad Staff
Rahul Gandh
  Rahul Gandh

राफेल लड़ाकू विमान की खरीद-फरोख्त को लेकर कांग्रेस सुप्रीमों राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोला है। इसकी गूंज आज भी लोकसभा में सुनाई दे सकती है। आपको बता दें कि एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने इसे ‘‘बड़ा राफेल रहस्य’’ करार दिया है।

साथ ही पार्टी ने इस सौदे में राष्ट्रीय हित एवं सुरक्षा के साथ सौदा करने का आरोप लगाया और कहा कि इसमें घोटाले की बू आ रही है क्योंकि सौदे के लिए बातचीत में कोई पारदर्शिता नहीं है।

-

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सरकार से राफेल डील के विवरण को सार्वजनिक करने की मांग की है. सरकार ने राष्‍ट्रीय हितों के संदर्भ में 'गोपनीयता' का हवाला देते हुए इस डील को सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है।

बहरहाल ऐसा पहले बार नहीं है जब सरकार ने गोपनीयता का हवाला दिया है। यूपीए के दौर में 2005 और 2008 के दौरान तत्‍कालीन रक्षा मंत्रियों प्रणब मुखर्जी और एके एंटनी ने रक्षा सौदों से जुड़े कमर्शियल विवरणों को 'गोपनीयता' का हवाला देते हुए सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया था।

रक्षा मंत्री ने कहा है कि प्रत्‍येक राफेल विमान के लिए प्रधानमंत्री और उनके 'भरोसेमंद' मित्र के बीच हुई बातचीत एक राजकीय गोपनीयता है. उल्‍लेखनीय है कि सरकार ने फ्रांस से 36 राफेल फाइटर जेट को खरीदने का फैसला किया है. सरकार ने सितंबर 2016 में फ्रांस से इस तरह के सौदे पर हस्‍ताक्षर किए हैं. सितंबर 2019 से इन विमानों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!