Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 09:02 AM IST
अब तक जो हम इतिहास की किताबों में पढ़ते आए है उसे काफी हद तक तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाता रहा है। बाबर, अकबर और औरंगजेब जैसे जो लोग भारत जैसे देश के लिए गद्दार थे ये कथन भाजपा कार्यकर्ता संगीत सोम एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। उनका कहना है कि इतिहास में इन लोगों को महापुरुष बनाकर पेश किया गया है। संगीत सोम ने लोगों से कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। बाबर, अकबर और औरंगजेब जैसे लोगों का नाम इतिहास से हटया जाएगा। देश के असली महापुरुष महाराणा प्रताप, शिवाजी आदि का इतिहास अब स्कूल कॉलेजों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा।
बता दें कि भाजपा विधायक संगीत सोम मेरठ गढ़ मार्ग स्थित गांव सिसौली में पीआरडी विद्यायल में स्थापित की गई महाराजा अनंगपाल तोमर की प्रतिमा के अनावरण पर शामिल हुए थे जहां इन्होने ये बाते कहीं। इस अनावरण में सोम ने कहा कि अब देश में भाजपा सरकार राम राज्य सरकार को बहुत जल्द स्थापित करेगी और इसके साथ ही देश में विकास की गंगा बहेगी।
-इसके साथ ही सोम ने कहा की देश का इतिहास बिगड़ा हुआ था भाजपा कि सरकार इसे सुधारने का काम कर रही है।
ताजमह को संबोधित करते हुए सोम ने कहा कि ताजमहल हमारी संस्कृती पर धब्बा है। ताज महल बनाने वाले मुगल शासक ने उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान से सभी हिंदुओं का सर्वनाश किया था। ऐसे शासकों और उनकी इमारतों का नाम इतिहास से बदला जाएगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!