Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 04:52 AM IST
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार रात 77 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें सीनियर लीडर अर्जुन मोढवाडिया को पोरबंदर, वहीं शक्ति सिंह गोहिल को मांडवी से टिकट दिया गया है। राजकोट सीट से बीजेपी के सीएम विजय रुपाणी के खिलाफ कांग्रेस के इंद्रनील राजगुरु को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 77 उम्मीदवार में से 23 पटेल कम्युनिटी से हैं। 12 उम्मीदवारों कोली, आठ ओबीसी और सात दलित समुदाय से हैं।
आपको बता दे कि इस चुनाव के लिए उन 14 लोगों को सीटे मिली है जो पिछली बार चुनाव लड़े थे। वहीं कांग्रेस के पावर में आने पर शक्ति सिंह गोहिल मुख्यमंत्री पोस्ट के मजबूत दावेदार होंगे।
-बहरहाल कांग्रस की पहली लिस्ट जारी होने के बाद रविवार देर रात PAAS (पाटीदार अनामत आंदोलन समिति) और कांग्रेस कार्यकर्ता की आपस में झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका असर सूरत तक देखने को मला। सूरत में पाटीदार कार्यकर्ताओं ने जम कर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पूरे गुजरात में कांग्रेस का विरोध करने की भी धमकी दी है।
गौरतलब है कि दोनों पार्टियों के बीच उम्मीदवारों (सीटों) को लेकर पहले से ही तनातनी चल रही थी। हालांकि रविवार को पाटीदार आरक्षण पर कांग्रेस और हार्दिक पटेल के बीच सहमति बन गई थी। लेकिन कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट के बाद हंगाम मच गया।
गौरतलब है कि गुजरात में 2 चरणों में 9 और 14 दिसंबर को चुनाव होने है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!