नारायण राणे ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 12:55 PM IST

सुर्खियां

नारायण राणे ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र के पूर्व CM नारायण राणे ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद इस बात की पुष्टी नहीं कि वो किस पार्टी का दामन थामने वाले है।
Sep 21, 2017, 5:19 pm ISTNationAazad Staff
Narayan Rane
  Narayan Rane

महाराष्ट्र के पूर्व CM नारायण राणे ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि वो किस पार्टी का दामन थामने वाले है। बहरहाल मिली जानकारी के मुताबिक यह संभावना जतायी जा रही है कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते है इसके लिए उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात  की थी

नारायण राणे ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के साथ महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता भी त्याग दी है।  नारायण राणे पूर्व में शिवसेना से जुड़े थे। शिवसेना के सहयोग से १९९९ में नारायण माहाराष्ट्र के सीएम बने थे। लेकिन पार्टी का दामन ज्यादा सालों तक थाम ना सके और उसे अंलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन कांग्रेस की सत्ता में रहने पर उन्हे कोई अहम जिम्मेवारी संगठन या सरकार में नहीं दी गयी। जिससे खफा हो कर  नारायण राणे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!