Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 08:48 AM IST
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का बुधवार सुबह दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हे आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होने अंतिम सांस ली। कामत के निधन पर कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता अस्पताल भी पहुंचे और शोक व्यक्त किया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनके असामयिक निधन पर शोक जताया है। उन्होने ट्वीट कर कहा श्री गुरुदास कामत के अचानक और असामयिक निधन से शोकाकुल हूं। सरकार और पार्टी में वर्षों तक वह सहकर्मी रहे, इस अवस्था में उनका जाना दुखदायी है।’’
यूपीए सरकार के दौरान कामत को कांग्रेस ने गुजरात, राजस्थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभारी भी बनाया गया था। हालांकि कुछ विवाद के बाद 2017 में उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में उन्होने अपना इस्तीफा वापस भी ले लिया था।
-मुंबई के आरए पोदार कॉलेज से ग्रेजुएशन करने वाले कामत पेशे से वकील थे। गुरुदास ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। कामत 1984, 1991, 1998 और 2004 और 2009 में उत्तर-पूर्व मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर संसद भवन पहुंचे थे। वह 2009 से 2011 तक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रहे। उनके पास संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। कामत मुंबई से पांच बार सांसद चुने गए थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!