Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 12:41 AM IST
राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हो गए है। सोमवार को राहुल गांधी के निर्विरोध निर्वाचन का ऐलान किया गया। राहुल गांधी 16 दिसंबर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्भालेंगे। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। बता दे कि 19 साल बाद कांग्रेस को अपना नया पार्टी अध्यक्ष मिल गया है।
वहीं पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस समर्थकों ने एक दूसरे को रंग लगाकर राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने का जश्न मनाया। वही अगर सोनिया गांधी की बात करे तो कांग्रेस में एक तरह से सोनिया युग का अंत हो गया है। राहुल के हाथ में कमान आने से कांग्रेस में जल्द बड़े बदलाव दिखने की जल्द मिल सकता है।
-बहरहाल राहुल गांधी नेहरु-गांधी परिवार की 5वीं पीढ़ी के 5वें ऐसे व्यक्ति हैं जो कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। गौरतलब है कि आजादी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नजर डाले तो जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते समय 5 साल, इंदिरा गांधी- राजीव गांधी ने करीब 5-5 साल और पीवी नरसिंह राव ने भी करीब 4 साल तक इस जिम्मेदारी को संभाला।
बता दें कि साल 2013 में यानी 4 साल पहले राहुल गांधी कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने थे और अब वो पार्टी के अध्यक्ष हैं
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!