एमजे अकबर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 12:01 AM IST

सुर्खियां

एमजे अकबर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न मामले के बाद कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रड्डी ने कहा, “इस मामले में एमजे अकबर संतोषजनक जवाब दें नहीं तो अपने पद से इस्तीफा दें।
Oct 10, 2018, 3:51 pm ISTNationAazad Staff
Metoo
  Metoo

मी टू' अभियान के तहत फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरों से पर्दा उठता जा रहा है अब इसकी चपेट में मीडिया व राजनेताओं के नाम भी जुड़ने लगे है।  केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। जिसके कारण उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आने लगी है।

बता दें कि अपने समय के मशहूर संपादक व वर्तमान में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एम.जे.अकबर पर दो महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. एक महिला पत्रकार द्वारा विदेश राज्य मंत्री एम.जे.अकबर पर आरोप लगाने के एक दिन बाद, उनकी एक और पूर्व सहयोगी  ने भी उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।

-

बहरहाल मीटू अभियान के तहत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर का नाम सामने आने के बाद विपक्षी खेमे को भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। इस मामले में कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी ने एम जे अकबर पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि मंत्री अपने ऊपर लग रहे आरोपों का कोई संतोषजनक उत्तर दें। या फिर अपने पद से स्तीफा दें।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!