शिवराज चौहान ने तीन मंत्रियों को मंत्रिमंडल में किया शामिल

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:31 PM IST

सुर्खियां

इस वर्ष के अंत तक एमपी में विधानसभा चुनाव होने है।

इस वर्ष के अंत तक एमपी में विधानसभा चुनाव होने है।
Feb 3, 2018, 10:43 am ISTNationAazad Staff
Shivraj Singh
  Shivraj Singh

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। इनमें नारायण सिंह कुशवाह, बालकृष्ण पाटीदार और जालम सिंह पटेल को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया।

राजभवन के दरबार हाल में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तीनों राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मौजूद थे।

-

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में राज्य में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। इस विस्तार से पहले मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के अलावा 19 कैबिनेट और नौ राज्य मंत्री थे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!