Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 06:01 AM IST
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को प्रदेश बजट से पहले कांग्रेस विधायक उमेश जाधव को गोदाम कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से हटा दिया है। कांग्रेस विधायक उमेश जाधव की जगह प्रताप गौड़ा पाटिल लेंगे। इसके आलावा कर्नाटक में रायचूर से कांग्रेस विधायक बसनगौड़ा डड्डल को महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
कर्नाटक में नौ महीने पुरानी गठबंधन सरकार को गिराने के लिए विपक्ष के निरंतर प्रयासों के बीच सीएम एचडी कुमारस्वामी आज दोपहर लगभग १२:३० बजे विधानसभा में २०१९-२० के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे।
-बजट सत्र के दौरान गैरहाजिर रहने वाले विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग भी शामिल हो सकता है। बजट को १५ फरवरी को बहस के बाद पारित किया जाना है। इसे पास करने के लिए सभी ७९ कांग्रेस सदस्य का सदन में उपस्थित होना जरूरी है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!