छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में बंद रहेंगे सभी स्कूल

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:11 PM IST

सुर्खियां

छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में बंद रहेंगे सभी स्कूल

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट गवर्नर के समक्ष 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव रखा था। आस्था का महापर्व छठ इस साल 11 नवंबर से शुरू हो कर और 14 नवंबर को खत्म होगा। 14 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दे कर पूजा समाप्त की जाती है।
Nov 13, 2018, 9:32 am ISTNationAazad Staff
School Closed
  School Closed

छठ पूजा के पावन अवसर पर दिल्ली के सभी स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक दिल्ली के पब्लिक और प्राइवेट स्कूल 13 नवंबर को बंद रखने की घोषणा की गई है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट गवर्नर के समक्ष 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव रखा था। आस्था का महापर्व छठ इस साल 11 नवंबर को शुरू हुआ और 14 नवंबर को खत्म होगा। इस साल छठ पूजा में सूर्य को पहला अर्घ्य 13 नवंबर को दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि छठी मइया के इस पर्व को बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा पूर्वी  छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और नेपाल में भी छठी मइया की पूजा धूम धाम से की जाती है। छठ पूजा के दिन घर के लगभग सभी सदस्य (बच्चों और बुजुर्गों को छोड़कर) व्रत रखते हैं। मान्यता है कि छठ का व्रत रखने से संतान की प्राप्ति होती है और बच्चों से जुड़े कष्टों का निवारण होता है। माना जाता है कि छठी मइया का व्रत रखने से सूर्य भगवान की कृपा बरसती है।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!