Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 11:23 AM IST
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल इस साल बनकर तैयार हो जाएगा। यह पुल रियासी जिले में बक्कल और कौड़ी के बीच बनाया जा रहा है। 1.3 किमी लंबे रेल ब्रिज की नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर है। यह 324 मीटर ऊंचे एफिल टाॅवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। यह पुल 17 केबल्स पर टिका होगा। बता दें कि इस पुल का निर्माण कार्य पिछले 14 साल से चल रहा है। इस पुल को बनाने में लगभग 1100 करोड़ रुपए की लागत आ रही है।बहरहाल ये उम्मीद जाताई जा रही है कि इस साल तक इस पुल का निर्माण कार्य पुरा कर दिया जाएगा।
यह पुल 260 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा का वेग सहने में भी सक्षम होगा। यह पुल एफिल टावर से ऊंचा होगा। इंजीनियरिंग का 1.315 किलोमीटर लंबा यह अजूबा बक्कल (कटड़ा) और कौड़ी (श्रीनगर) को जोड़ेगा।
-इसके बन जाने से कश्मीर घाटी तक रेल पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा। घाटी पूरी देश से रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगी। फिलहाल ट्रेन अभी उधमपुर तक जाती है। इस पुल के बन जाने से 111 किमी लंबे कटरा और बनिहाल मार्ग भी रेलमार्ग के जरिए देश से जुड़ जाएगा। अभी बनिहाल और बारामूला के बीच रेल है, पर कटरा-बनिहाल के बीच नहीं है।
इस प्रोजेक्ट का एक हिस्सा जो कटरा से धरम के बीच 100 किमी लंबा है, उसमें 52 किमी का रेल मार्ग कोंकण रेलवे बना रहा है। इसमें 46.1 (86%) रास्ता टनल, 5 किमी (9%) ब्रिज से होकर जाता है। इस मार्ग में 17 टनल हैं, सबसे लंबी टनल 9.3 किमी लंबा है। 23 ब्रिज हैं। जिनमें सबसे ऊंचा ब्रिज 91 मीटर का है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!