21 जनवरी को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, बरते ये सावधानियां

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 09:40 AM IST

सुर्खियां

21 जनवरी को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, बरते ये सावधानियां

चंद्रग्रहण अत्यंत महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इस दौरान राहु-केतु के नॉडल पाइंट्स की सीधी रेखा में सूर्य-पृथ्वी-चंद्रमा आते हैं। 21 जनवरी को साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। इसे सुपर ब्लड मून का नाम दिया गया है।
Jan 18, 2019, 12:20 pm ISTNationAazad Staff
Blood Wolf Moon Eclipse
  Blood Wolf Moon Eclipse

साल 2019 में पहला चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को लगने जा रहा है। इस चंद्रग्रहण को काफी खास भी माना जा रहा है क्योंकि वैज्ञानिक नज़रिए से इसे सुपर ब्लड मून का नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस चंद्र ग्रहण में चांद बाकी दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आता है। जिसकी वजह से चांद सुर्ख लाल रंग का नज़र आता है और यहीं कारण है कि इसे ब्लड मून का नाम दिया गया है।

कब से कब तक रहेगा चंद्रग्रहण ?
भारतीय समयानुसार ये चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होगा और तकरीबन 1 घंटा यानि 11.12 बजे तक रहेगा। वही ग्रहण से पहले सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस लिहाज़ से सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से ही शुरु हो जाएगा।

-

इन देशों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण -
चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।  न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रेसेल्स और वाशिंगटन डीसी में नज़र आएगा।

बरते ये सावधानियां 

बाहर न जाएं
नुकीली चीजों से दूर रहें
ग्रहण के समय भोजन न करें
ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर नहाएं
ग्रहण के बाद पूजा करें

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!