सीबीएसई : 10वीं की गणित की परीक्षा के लिए अब होंगे दो पेपर

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 02:59 AM IST

सुर्खियां

सीबीएसई : 10वीं की गणित की परीक्षा के लिए अब होंगे दो पेपर

सीबीएसई छात्रों की गणित की परिक्षा को और आसान बनाने के लिए प्रश्न पत्रों में बदलाव करने जा रहीं है। इस नियम के तहत अब गणित के दो पेपर सेट किए जाएंगे।
Sep 28, 2018, 11:10 am ISTNationAazad Staff
CBSE
  CBSE

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) कक्षा 10वीं की होने वाली बोर्ड परीक्षा में बदलाव कर सकती है। अगले साल से सीबीएसई गणित की परीक्षा के लिए अब दो प्रश्न पत्रों के सेट बनाने पर विचार किया जा रहा है। जिसमें एक कठिन और एक मुश्किल पेपर होगा। बता दें, जो छात्र गणित में अच्छे नहीं है वह आसान पेपर का ऑप्शन चुन सकते हैं।

इसके लिए छात्रों को इसी साल के अंत तक फॉर्म भराया जा सकता है जिसमें  गणित की परीक्षा को लेकर ऑप्शन भरने होंगे। जो छात्र गणित में अच्छे नहीं है वह आसान पेपर का ऑप्शन चुन सकते हैं।  रिपोर्ट के अनुसार सीबीएसई की ओर से ये फैसला उन छात्रों के लिए लिया गया है जो छात्र अपनी आगे की पढ़ाई गणित विषय में नहीं करना चाहते हैं, इसलिए वह छात्र गणित के आसान पेपर को हल करने का ऑप्शन चुन सकते हैं। हालांकि इस फैसले पर आधिकारिक तौर पर कोई फैसला नहीं किया गया है।

-

और ये भी पढ़े : सीबीएसई : 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल में हुआ बदलाव

बहरहाल अधिकारियों का कहना है कि एकेडमिक परीक्षाओं का आयोजन मार्च में ही किया जाएगा और बोर्ड जल्द ही छात्रों के लिए नया टाइम-टेबल जारी कर देगा। इससे छात्र उसके आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!