Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 09:27 AM IST
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) का गणित का पेपर दोबारा नहीं होगा। सीबीएसई के सूत्र के द्वारा यह जानकारी दी गई है। यह भी कहा जा रहा है कि सीबीएसई इसकी आधिकारिक घोषणा आज कर सकती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फैसला आंसरशीट के मूल्यांकन और विश्लेषण करने के बाद लिया गया है। जिसमें लीक का कोई प्रभाव नहीं पाया गया है। यह खबर 1.7 मिलियन स्टूडेंट्स के लिए एक राहत भरी खबर हो सकती है, जिन्होंने 28 मार्च को परीक्षा दी थी।
-दरअसल बोर्ड ने जब से 12वीं और 10वीं की परीक्षा दोबारा लेने के लिए कहा है तब से बोर्ड को स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों की तरफ से विरोध का सामना करना पड़ रहा था। आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से 12वीं बोर्ड का अर्थशा और 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। इसके साथ ही परीक्षा दोबारा करवाने का फैसला किया गया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!