सीबीआई विवाद मामला, सीवीसी ने कोर्ट में सौपी रिपोर्ट 16 तक टली सुनवाई

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:12 PM IST

सुर्खियां

सीबीआई विवाद मामला, सीवीसी ने कोर्ट में सौपी रिपोर्ट 16 तक टली सुनवाई

सीबीआई में राकेश अस्थाना पर 3 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले के तहत अस्थाना ने सीबीआई चीफ वर्मा पर 2 करोड़ रुपए की घूस लेने का आरोप लगाया है। 26 अक्टूबर को सीवीसी को सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
Nov 12, 2018, 12:49 pm ISTNationAazad Staff
Court
  Court

सीबीआई विवाद पर केंद्रीय सतर्कता आयोग यानी सीवीसी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद जांच रिपोर्ट पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने देरी से जांच रिपोर्ट जमा करने को लेकर सीवीसी को फटकार भी लगाई। इस पर सीवीसी की ओर से कहा गया कि सौंपी गई रिपोर्ट 3 सेट में है।

सुनवाई के दौरान सीवीसी की तरफ से तुषार मेहता ने कहा कि हम रिपोर्ट कल ही सौंपना चाहते थे। जिसपर सीजेआई ने कहा कि उनका दफ्तर कल भी खुला था, आप चाहते तो कर सकते थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते 26 अक्टूबर को सीवसी को निर्देश दिया था कि सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच दो सप्ताह के भीतर पूरी की जाये। यह जांच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एके पटनायक की निगरानी में होनी थी।

-

गैरतलब है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग  की जांच में सीबीआई चीफ रहे आलोक वर्मा के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। उनपर 2 करोड़ की घूस लेने के आरोप लगे थे । बता दें कि आयोग सुप्रीम कर्ट  के सेवानिवृत्त न्यायधीश एके पटनायक की अध्यक्षता में दोनों अधिकारियों के मामले की जांच कर रहा था। बहराहल अब इस मामले की सुनवाई 16 तारिख को होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को सरकार ने 23 अक्टूबर को छुट्टी पर भेज दिया था। इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की गई थी जिसके बाद कोर्ट ने सीवीसी को जांच के आदेश दिए थे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!