फिल्म एस दुर्गा को मिली हरी झंडी, फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने नहीं चलाई कैंची

Thursday, Jun 18, 2026 | Last Update : 04:28 AM IST

सुर्खियां

फिल्म एस दुर्गा को मिली हरी झंडी, फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने नहीं चलाई कैंची

48वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में स्क्रीनिंग से हुई थी बाहर
Feb 22, 2018, 11:56 am ISTEntertainmentAazad Staff
S Durga
  S Durga

सनल कुमार शशिधरन की विवादित फिल्म एस दुर्गा को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था लेकिन अब ये विवाद थमता हुआ दिख रहा है। फिल्म को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है। हैरानी कि इस विवादित फिल्म में एक भी कट नहीं लगाया गया है।

पिछले वर्ष 'एस दुर्गा' व एक अन्य फिल्म 'न्यूड' को भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ गया था। फिल्म 'एस दुर्गा' को लेकर चल रहे विवादों के कारण इसे 48वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में स्क्रीनिंग का मौका नही दिया गया था।फिल्म की स्क्रीनिंग आखिर वक्त पर कैंसिल कर दी गई थी। इस फैसले के बाद शशिधरन ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

-

इसके बाद केरल हाईकोर्ट ने CBFC को निर्देश दिया था कि कानूनी प्रावधानों और नियमों को नजर में रखते हुए फिल्म को फिर से जांचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाए। अब खबर है कि फिल्म को CBFC रिवाइजिंग कमेटी ने पास कर दिया है।

बता दें, फिल्म का नाम पहले 'सेक्सी दुर्गा' था। फिल्म स्क्रीनिंग के लिए बोर्ड ने डिमांड की थी कि इसका नाम 'एस दुर्गा' किया जाए। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट टाल दी थी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!