Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:28 PM IST
राजस्थान और पश्चिम बंगाल में हुए उप-चुनावों में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। राजस्थान में लोकसभा की 2 एवं विधानसभा की एक सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान में कुल विधानसभा सीटें 160 हैं।
अलवर से कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव ने भाजपा के डॉ. जसवंत सिंह यादव के खिलाफ एक लाख 96 हजार 496 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है जबकि अजमेर से कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रामस्वरूप लांबा को 84 हजार 414 मतों से हराया है। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस को छह लाख 42 हजार 416 वोट तो भाजपा को चार लाख 45 हजार 920 मत मिले हैं।
-वहीं पश्चिम बंगाल की बात करे तो यहां TMC का दबदबा है। भाजपा यहां पर भी अपना तीरंगा नही लहरा सकी । यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर 24-परगना जिले की नोआपाड़ा विधानसभा कांग्रेस से छीन ली है जबकि हावड़ा जिले की उलुबेड़िया लोकसभा सीट पर उसने अपना कब्जा बरकरार रखा है। हालांकि इन दोनों सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर पर जरूर रही है लेकिन पहले नंबर रही तृणमूल कांग्रेस से उसका फासला ज्यादा रहा है।
नोआपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस के सुनील सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संदीप बनर्जी को 63 हजार 18 मतों से हरा दिया है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!