Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 08:43 AM IST
केरल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं लाखों लोग बाढ़ के कारण बेघर हो चुके है। राज्य में आपदा से निपटने के लिए वायु सेना से लेकर जल सेना के जवान को मुस्तैद किया गया हैं। वहीं डुक्की, आलप्पुषा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, पलक्कड़, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया जा चुका है। भीषण बाढ के कारण आधे से ज्यादा राज्य पानी में डूब चुके है।
और ये भी पढ़े : पीएम मोदी ने 500 करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान केरल के लिय.
-केरल की ऐसी स्थिति को देखते हुए सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों ने भी मदद् की गुहार की है। अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फरहान अख्तर, विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, राणा दुग्गबती, अभिषेक बच्चन समेत और भी कई सेलीब्रिटीज आर्थिक सपोर्ट करने के लिए इमरजेन्सी हेल्पलाइन नंबर को सोशल मीडिया समेत अलग- अलग माध्यम से प्रमोट कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट पर केरल बाढ़ पीड़ितों के लिेए इमर्जेंसी नबंर शेयर कर सभी को मदद करने की अपील की है।
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा है - केरल में बाढ़ से जो हो रहा है, उसे देखकर दिल रोता है। कृपया केरल की मदद को आगे आएं।
वरुण धवन ने ट्वीट कर लिखा - केरल में बाढ़ से स्थिति काफी खराब है। राज्य को राष्ट्रीय मीडिया के ध्यान के साथ-साथ केंद्र सरकार और नागरिकों से मदद की जरूरत है। केरल के लोगों को इस तरह दुख में देखकर बुरा लग रहा है।
श्रद्धा कपूर - केरल बाढ़ से प्रभावित हर किसी के लिए प्रार्थना। राज्य को हमारी मदद की जरूरत है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह मदद कितनी छोटी और बड़ी है। यहां कुछ डिटेल हैं, जिनसे आप केरल के मुख्यमंत्री के राहतकोष में दान कर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!