गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छठीं बार बजाया जीत का डंका

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 11:23 PM IST

सुर्खियां

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छठीं बार बजाया जीत का डंका

सरोज पांडे को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया
Dec 19, 2017, 2:37 pm ISTNationAazad Staff
BJP
  BJP

गुजरात में भाजपा ने लगातार छठीं बार भगवा परचम लहराया है। चुनाव में जीत हासील करने के बाद राज्य में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और भाजपा महासचिव सरोज पांडे को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये दोनों आगामी मुख्यमंत्री का चयन करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

इसके मद्दे नजर विधायक दल की बैठक होगी जिसके तहत इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। मिली जानकारी के मुताबिक सरोज पांडे ने बताया की लोकतांत्रिक प्रतीक्रिया के माध्यम से ही मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

-

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। बता दें कि गुजरात में भाजपा ने जहां 99 सीटों पर कब्जा जमाया है वहीं कांग्रेस ने 80 सीटें जीतीं जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें गई हैं। इसके साथ ही गुजरात में पीएम मोदी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। मोदी ने गुजरात में चुनाव के दौरान यहां 36 रैलियां को संबोधित किया था। अपनी रैलियों के जरिए उन्होंने 163 सीटों को कवर किया। इनमें से 103 सीटें 2012 में भाजपा के पास थीं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!