भाजपा ने एम्स से शुरु किया सेवा सप्ताह अभियान, अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने लगाई झाडू

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:25 AM IST

सुर्खियां

भाजपा ने एम्स से शुरु किया सेवा सप्ताह अभियान, अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने लगाई झाडू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन (१७ सितंबर) को पूरे देश में भाजपा 'सेवा सप्‍ताह' के रूप में मनाएगी। इसकी शुरुआत आज से हो चुकी है।
Sep 14, 2019, 10:59 am ISTNationAazad Staff
Amit Shah
  Amit Shah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा ने सेवा सप्ताह शुरू किया है। जिसकी शुरुआत आज दिल्ली से की गई। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने वहां बच्चों को फल बांटे और अस्पताल परिसर में सफाई की। 

इस दौरान अमित शाह ने कहा, ‘’ देश भर के भाजपा कार्यकर्ता आज से ‘सेवा सप्ताह’ मनाना शुरू करेंगे। हमारे पीएम ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा और गरीबों के लिए काम करने के लिए समर्पित कर दिया। इसलिए यह उचित है कि हम उनके जन्मदिन के सप्ताह को ‘सेवा सप्त’ के रूप में मनाएं.’’

-

इस  मौके पर अमित शाह और जेपी नड्डा के अलावा पूर्व क्रिकेटर और भाजपा  सांसद गौतम गंभीर और मशहूर गायक हंस राज हंस भी एम्स में मरीजों से मिले और प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम से लोगों को अवगत कराया।  बता दें कि भाजपा द्वारा मनाया जा रहा सेवा सप्ताह पूरे एक सप्ताह यानी २० सितंबर तक चलेगा। बता दें कि१७ सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है। 

गौरतलब है कि सेवा सप्ताह के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप, फल वितरण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। इसके साथ ही एक बार यूज में आने वाली प्लास्टिक के इस्तेमाल की रोकथाम के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। 

भाजपा के सभी सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि, केंद्रीय मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा विस्तार कार्यक्रम में शरीक होंगे। बता दें कि सेवा सप्ताह के दौरान स्वच्छता, एक बार उपयोग होने वाली प्लास्टिक पर रोक, जन संचय जैसे विषयों पर देशभर में जन जागरूकता अभियान चलाया जायेग। .

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!