सावित्री बाई फुले ने दलितों को लेकर एक बार फिर दिया बड़ा बयान

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 02:00 AM IST

सुर्खियां

सावित्री बाई फुले ने दलितों को लेकर एक बार फिर दिया बड़ा बयान

सावित्री बाई फुले ने आरक्षण को लेकर एक बार फिर से सरकार पर साधा निशाना
May 21, 2018, 1:00 pm ISTNationAazad Staff
Savitribai Phule
  Savitribai Phule

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद सावित्री बाई फुले दलितों के हक को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है।ऐसा पहली बार नही है जब सांसद सावित्री बाई फुले ने दलितों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।  कई बार वह दलितों पर हो रहे अत्याचार और अन्य कारणों की वजह से केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर सावित्री बाई फुले ने अपना निशाने बनाया है।

रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए सावित्री बाई फुले ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के संविधान में बहुजन समाज के लिए जो व्यवस्था दी है, उसकी आज धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संविधान को पूरी तरह लागू ही नहीं किया गया, उसके साथ खिलवाड़ किया गया है।'

-

उन्होने कहा कि जिस दिन भारत का संविधान और आरक्षण खत्म हो जाएगा उस दिन बहुजन समाज के लोगों को अधिकार खत्म हो जाएगा। भारत के संविधान और आरक्षण के साथ जो छेड़-छाड़ हो रही है, इसकी लड़ाई हम सबको लड़नी चाहिए या नहीं।'

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!