Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 01:30 AM IST
मध्यप्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और झटका लगा है। शुक्रवार को रीवा के पूर्व विधायक पुष्पराज सिंह ने बीजेपी का दामन छोड कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पूर्व विधायक पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश में है। इस बीच राहुल गांधी ने चित्रकूट और सतना में जनसभा को संबोधित कर लोगों से मुलाकात की। वैसे सूत्रों की माने तो कांग्रेस उन्हें रीवा से ही चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें कि जब पुष्पराज सिंह पार्टी के सदस्य थे तो 24 सितंबर को उनकी मुलाकात भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह तोमर से हुई थी। इस दौरान भाजपा ने उन्हें चुरहट सीट से चुनाव लड़ने को कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
-पुष्पराज सिंह के पार्टी से जाने के बाद भाजपा के लिए यह दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले कटनी जिले की पद्मा शुक्ला भी कांग्रेस का दामन थाम चुकी हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में पद्मा ने भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर विजयराघवगढ़ से चुनाव लड़ा था, लेकिन वो 900 वोटों से हार गई थीं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!