भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए 15 नए नाम, इन्हे मिला ये स्थान

Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 02:57 PM IST

सुर्खियां

भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए 15 नए नाम, इन्हे मिला ये स्थान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी की घोषित की।
Feb 10, 2018, 11:24 am ISTNationAazad Staff
BJP
  BJP

लखनऊ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार की देर रात अपनी बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। इस कार्यकारिणी में 15 प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन महामंत्री समेत सात महामंत्री और 16 प्रदेश मंत्री बनाये गए हैं।

अवध क्षेत्र में सुरेश तिवारी और पश्चिम क्षेत्र में अश्विनी त्यागी को क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। बता दें कि अश्विनी इसके पहले प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

-

पदाधिकारियों की प्रोन्नति से लेकर महत्वपूर्ण नेताओं का समायोजन उपाध्यक्ष के रुप में इन कार्यकर्ता को चुना गया है इनमें  संजीव बालियान, कांता कर्दम, जसवंत सैनी, जेपीएस राठौर, नवाब सिंह नागर, शिवनाथ यादव, पदमसेन चौधरी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अक्षयवर लाल गौड़, दयाशंकर सिंह, लक्ष्मण आचार्य, राकेश त्रिवेदी, बीएल वर्मा, रंजना उपाध्याय और सुधीर हलवासिया, शामिल है।

संगठन महामंत्री के रुप में सुनील बंसल। महामंत्री- अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्वनोई और गोविंद नारायण शुक्ल के नाम शामिल है।

मंत्री पद पर तैनाती के लिए देवेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, कौशलेंद्र पटेल, शंकर गिरी, अमरपाल मौर्य, देवेश कोरी, रामतेज पांडेय, प्रकाश पाल, अंजुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, त्रयंबक त्रिपाठी, वाईपी सिंह और सुब्रत पाठक है।

प्रदेश सह कोषाध्यक्ष : मनीष कपूर को बनाया गया है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!