Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 07:07 AM IST
ओडिशा के (BJD) बीजू जनता दल सांसद लडू किशोर स्वैन का भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें मंगलवार देर रात किडनी में शिकायत के कारण भर्ती कराया गया था।
लडू किशोर स्वैन २०१४ के लोकसभा चुनाव में अस्का सीट से सवा तीन लाख वोटो से जीते थे। उनकी पहचान बेहद सादगी पसंद और जमीन से जुड़े नेता के तौर पर होती थी। लडू किशोर स्वैन को ५ लाख ४१ हजार ४७३ वोट मिले थे जबकि दूसरे स्थान पर रहे श्रीलोकनाथ रथ को २ लाख २९ हजार ४७६ वोट मिले।
इस सीट से BJP ने भी अपनी चुनौती पेश की, लेकिन पार्टी का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा। पार्टी उम्मीदवार महेश चंद्र मोहंती को ६७ हजार ३६१ वोट मिले। आप (AAP) ने भी यहां से पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा और ११ हजार वोट हासिल किए। २०१४ के लोकसभा चुनाव में यहां पर ६३.२३ प्रतिशत मतदान हुआ था।
-ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अस्का लोकसभा क्षेत्र से सांसद लडू किशोर स्वैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही नवीन पटनायक ने लडू किशोर स्वैन को योग्य सांसद करार दिया और उनके परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!