Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 04:51 AM IST
बिहार सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 21 जिलों के डीएम और 17 जिलों के एसपी का तबादला किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 45 पदाधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। जबकि भारतीय पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों का तबादला किया गया हैं। इसके अलावा 55 अनुमंडलों में नए एसडीओ की तैनाती की गई है।
पुलिस अधीक्षक रोहतास को पुलिस अधीक्षक वैशाली, राजीव मिश्रा पुलिस अधीक्षक किशनगंज को वरीय पुलिस अधीक्षक गया के पद पर भेजा गया है। मोहम्मद फरोगुद्दीन समादेष्टा बिहार सैन्य पुलिस 10 पटना को पुलिस अधीक्षक कैमूर, राशिद जमां पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई बिहार को पुलिस अधीक्षक गोपालगंज बनाया गया है।
इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के 70 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!