भारतीय मजदूर संघ का दिल्ली में प्रदर्शन

Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 04:54 AM IST

सुर्खियां

भारतीय मजदूर संघ का दिल्ली में प्रदर्शन

रामलीला मैदान से संसद मार्ग से मार्च
Nov 18, 2017, 11:07 am ISTNationAazad Staff
Bhartiya Mazdoor Sangh
  Bhartiya Mazdoor Sangh

दिल्ली की सड़को पर भारतीय मजदूर संघ अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है। भारतीय मजदूर संघ की रैली में 60 हजार से ज्यादा मजदूर संसद मार्ग तक पहुंचे है जहां संघटन के पदाधिकारियों ने लोगों को संबोधित किया। ये लोग नीति आयोग में मजदूरो और किसानों का प्रतिनिधि, समान्य काम के लिए सामान्य वेत और निजीकरण को रोकने को लेकर व रोजगार से जुड़ी समस्याओं को लेकर दिल्ली पहुंचे है।

मजदूर नेताओं का कहना है श्रमिकों की लगातार अंदेखी की जा रही है। इस रैली का मक्सद सरकार पर दबाव बनाना है। वहीं भारतीय मजदूर संघ के नेता का मानना है कि अगर उनकी मांगे नही मानी जाती है तो हड़ताल का विकल्प खुला हुआ है।

-

बता दे कि भारतीय मजदूर संघ की महारैली में राजस्थान डाक परिमण्डल के कर्मचारीयो सहित 60 हजार से ज्यादा कर्मचारियों शामिल है जिसमें  आंगनबाड़ी और मिड-डे मील के कर्मी भी शामिल है। इस प्रर्दर्शन में आंगनवाड़ी कर्मियों को सरकारी नौकरी समान वेतन की मांग की, ठेकेदारी मजदूरी प्रथा पर रोक लगाने की भी मांग की है।

वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारतीय मजदूर संघ के प्रदर्शन को लेकर कहा कि आज मुझसे भारतीय मजदूर संघ के लोग मिलने वाले हैं, उन्हें हम मूडीज की रिपोर्ट दिखाएंगे। और बताएंगे कि ऐसे अपग्रेड के बाद हमारी क्षमता बढ़ेगी निवेश और आएगा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!