भारत बंद के दौरान रांची में 58 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, कई स्थानों पर तैनात किए गए सुरक्षा बल

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 04:37 AM IST

सुर्खियां

भारत बंद के दौरान रांची में 58 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, कई स्थानों पर तैनात किए गए सुरक्षा बल

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों, किसानों की बदहाली, राफेल डील जैसे कई मुद्दों के खिलाफ कांग्रेस सहित कई विपक्ष दलों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। बंद का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड, कर्नाटक जैसे जगहों पर देखा जा रहा है।
Sep 10, 2018, 3:30 pm ISTNationAazad Staff
Congress
  Congress

कांग्रेस की ओर से बुलाये गए भारत बंद का असर रांची में भी देखने को मिला। यहां जबर दुकाने बंद कराने के कारण कांग्रेस पार्टी के 58 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महता ने बताया कि जबरन दुकाने बंद कराने का प्रयास करने पर पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक सहित 58 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

वहीं दिल्ली में भारत बंद के दौरान कार्यालय, स्कूल और कॉलेज अपने निर्धारित समय पर खुले रहे।  सुरक्षा के लिहाज से राजधानी में आज भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। वहीं मोटरसाइकिलों पर गश्त करने वालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि पूरी दिल्ली में पेट्रोल पंपों पुलिस बलों को तैनात किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रिय घटना नहीं हो। प्रदर्शन के कारण दरियागंज और रामलीला मैदान के आसपास यातायात प्रभावित हुआ है और कैब कंपनियों के किराये में बढ़ोतरी करने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।

-

कांग्रेस की ओर से बुलाये गए भारत बंद का असर मुंबई में भी देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण के नेतृत्व में आज यहां प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे, नसीम खान और अन्य नेताओं ने चव्हाण के साथ मिल कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर चव्हाण ने कहा कि मोदी और फडणवीस सरकार (पेट्रोलियम उत्पादों) पर उत्पाद शुल्क लगाकर लूट रही है। यह अनुचित है। यह लोगों की जिदंगियों को तबाह कर रहा है। इसलिए हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि कि इस प्रदर्शन से हम सरकार से पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में इजाफे को वापस लेने की मांग कर रहे है। बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने करीब 15 मिनट तक प्रदर्शन किया।

वहीं केरल में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह छह बजे से शुरू हुये हड़ताल के कारण पूरे राज्य में निजी और सार्वजनिक बसें तथा ऑटोरिक्शा नहीं चली । अधिकांश जिलों में दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद रहीं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!