भारत बंद : एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ यूपी-बिहार में उग्र हुआ प्रदर्शन, बिहार में कई जगहों पर आगजनी

Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 06:02 AM IST

सुर्खियां

भारत बंद : एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ यूपी-बिहार में उग्र हुआ प्रदर्शन, बिहार में कई जगहों पर आगजनी

एससी/एसटी एक्ट में किए गए संशोधन को लेकर कई संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोका, भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, वहीं बिहार के कई इलाको में पथराव और आगजनी की तस्वीरे सामने आ रही है। तो वही मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के कई इलाको में धारा 144 लागू की गई है।
Sep 6, 2018, 2:54 pm ISTNationAazad Staff
Bharat Bandh
  Bharat Bandh

एससी/एसटी एक्ट का विरोध कर रहे सवर्णों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में गुरुवार को प्रदर्शन किया जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर यूपी, एमपी और बिहार में देखा जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप 6 सितंबर को शाम 4 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है।

वहीं बिहार में कई जगह आगजनी की खबरें सामने आई है। बिहार के आरा में भारत बंद के दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। इस बीच समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज किया। वहीं जहानाबाद में भी भारत बंद के दौरान पथराव किया गया।

-

और ये भी पढ़े: भारत बंद : एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण संगठनों का आज भारत बंद

बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से बिहार के 35 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। एहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों की 34 कंपनियां तैनात की गई हैं।मुरैना जिले में लोगों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कारोबार बंद रखा। वहीं उत्तर प्रदेश के संभल और मुजफ्फरनगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बंद का असर  महाराष्ट्र में भी देखा जा रहा है। ठाणे में सवर्ण समुदाय के लोग एससी/एसटी एक्ट का विरोध करने सड़क पर उतरे हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!