भजन सम्राट विनोद अग्रवाल ने दुनिया को कहा अलविदा

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 09:13 PM IST

सुर्खियां

भजन सम्राट विनोद अग्रवाल ने दुनिया को कहा अलविदा

उत्तर प्रदेश के मथुरा के एक हॉस्पिटल में भजन गायक विनोद अग्रवाल ने आज अंतिम सांस ली। आज सुबह मंगलवार 4 बजे उनका निधन हो गया। मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनका निधन हो गया।
Nov 6, 2018, 10:52 am ISTNationAazad Staff
Vinod
  Vinod

भजन सम्राट विनोद अग्रवाल का आज मथुरा के नयति अस्पताल में सुबह 4 बजे निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके पुष्पांजलि बैकुंठ स्थित गोविंद की गली आवास पर लाया गया, यहां दोपहर एक बजे अंतिम दर्शन के लिए विनोद अग्रवाल का पार्थिव शरीर रखा जाएगा। 3 बजे वृन्दावन में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक, विनोद अग्रवाल के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। विनोद अग्रवाल मथुरा के पुष्पांजलि बैकुंठ अपार्टमेंट में रहते थे।

-

विनोद अग्रवाल का जन्म दिल्ली में 6 जून 1955 को हुआ था। 1962 में माता-पिता और भाई-बहनों के साथ वो दिल्ली से मुंबई आ गए थे। महज 12 वर्ष की आयु में उन्होंने भजन गायन और हार्मोनियम बजाना सीख लिया। उनके भजन देश में ही नहीं विदेशों में भी सुनते जाते हैं। ब्रिटेन, इटली, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, दुबई समेत कई देशों में सफल कार्यक्रम किए है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!