Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 08:10 PM IST
आज भाई दूज का त्यौहार देश भर में मनाया जा रहा है। बहनें आज के दिन भाई के माथे पर रोली, चावल का तिलक लगाती है। ये त्योहार भी रक्षाबंधन की तरह ही भाई बहन के प्यार का प्रतिक है।
इस मौके पर दिल्ली यातायात निगम (डीटीसी) ने हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने की सौगात दी है। डीटीसी ने एक नोटिस जारी कर इस बात की पुष्ठी की है कि आज के दिन डीटीसी की एसी और नॉन एसी बसों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की यात्रा का किराया महिलाओं से नहीं लिया जाएगा।
-डीटीसी की मानें तो इस दिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सेवाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीटीसी हर साल भाई दूज के मौके पर महिलाओं को मुफ्त में यात्रा प्रदान करता है।बता दें कि डीटीसी रक्षाबंधन के मौके पर भी बसों में सफर करने वाली महिलाओं को भी मुफ्त यात्रा सेवा देता है। आज के दिन महिलाएं अपने भाइयों की सलामती के लिए व्रत रखती है।आज इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!