Saturday, Jun 20, 2026 | Last Update : 12:40 PM IST
जीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी- इन्फ्लैमटरी गुण पाए जाते हैं साथ ही इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, ज़िंक, विटामिन पाया जाता हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं।
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है और इसे कम करना चाहते है तो जीरे का पानी पीने से वजन बहुत जल्द कम होता है। इसे रोजाना पीने से बॉडी का एक्स्ट्रा फैट पूरी तरह कम होने लगता है।
-अगर आप रात को खाना खाने के बाद आधा चम्मच भुना हुआ जीरा चबा कर उसके बाद पानी पीते हैं तो इससे ना केवल दिमाग स्वस्थ रहता है बल्कि शरीर भी तंदुरुस्त रहता है।
जीरेा का पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी पूरी तरह ठीक रहता है। इसे रेग्युलर पीने से कब्ज व गले में अक्सर होने वाली खराश जैसी समस्या से बहुत जल्द राहत मिलता है।
जीरे में आयरन और कैल्शियम पाया जाता है इसलिए यह स्तनपान करवा रही महिला के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए एक चम्मच जीरा पाउडर एक गिलास दूध में मिलाएं। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे रोजाना पीएं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!